पुरानी मान्यताओं में बताए गए शुभ काम नियमित रूप से करते रहने से घर में पवित्रता और सकारात्मकता बनी रहती है। घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए कई परंपराएं प्रचलित हैं। जिनसे घर की पॉजिटिविटी बढ़ सकती है…

घर में विंड चाइम्स लगाएं। इसकी आवाज से घर की नकारात्मकता नष्ट हो सकती है और वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।अगर आप कुबेर देव की कृपा पाना चाहते हैं तो घर की उत्तर दिशा में कुबेर की फोटो लगाएं और रोज पूजा करें। ध्यान रखें इस स्थान पर कभी गंदगी नहीं होनी चाहिए। घर में मनी प्लांट लगाएं। मनी प्लांट की देखरेख रोज करें। अगर इस बेल में पीले या सूखे पत्ते दिखाई दे तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।रोज घर से निकलने से पहले अपने इष्ट देव की विधिवत पूजा करें। अगर समय कम हो तो धूप-दीप जलाकर प्रणाम करें और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें।
रोज सुबह जल्दी उठें और कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। मेडिटेशन से मन शांत होता है। शांत मन से किए गए काम में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
नियमित रूप से तुलसी के पौधे को जल दें और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
गरुड़ पुराण / इन 5 लोगों से देवी लक्ष्मी रहती हैं नाराज कहीं आप भी तो नही…
नियमित रूप से उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय सूर्य का मंत्र ‘ऊँ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal