वाशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इतिहास रच दिया है। इसके वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आकार जैसे सात नए ग्रहों को खोजा है जिनमें से तीन पर तो धरती की तरह जीवन की संभावना भी जताई है।
नासा ने इस खोज की घोषणा अपने वॉशिंगटन स्थित मुख्यालय में आयोजित न्यूज कॉन्फ्रेंस में भी की है। दरअसल खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं।
यह सभी ग्रह एक ही तारे की परिक्रमा करते हैं। पृथ्वी से 40 हजार प्रकाश वर्ष दूर स्थित इन ग्रहों पर पानी और जीवन की संभावना जताई गई है।
विज्ञान पत्रिका नेचर ने प्रमुख शोधकर्ता माइकल गिलॉन के हवाले से बताया कि ये ग्रह ट्रेपिस्ट-1 नामक ड्वार्फ स्टार का चक्कर काटते हैं। यह तारा बृहस्पति से थोड़ा बड़ा है।
इसकी रोशनी पृथ्वी के सूर्य से 2,000 गुनी कम है। खगोल विज्ञानियों ने पहले भी अन्य सात सौरमंडल का पता लगाया है लेकिन पहली बार पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता चला है।
‘मेरे देश से निकल जाओ’ चिल्लाते हुए अमेरिकी ने भारतीय इंजीनियर को मारी गोली
शोधकर्ताओं को इन ग्रहों में से एक की दो बार झलक दिखी। फिर बाद में नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप से तारे को देखा गया।
जानकारों की माने तो अगले कुछ दशकों में शोधकर्ता इन ग्रहों के वातावरण के संबंध में पता लगाने का प्रयास करेंगे जिससे यह पक्का हो पाएगा कि उनकी सतह पर पानी एवं जीवन की संभावना है भी या नहीं।
हालांकि, 40 प्रकाश वर्ष सुनने में तो बहुत ज्यादा नहीं लग रहा है, लेकिन उन तक पहुंचने में हमें लाखों वर्ष लग जाएंगे।
क्या है TRAPPIST-1
वैज्ञानिकों ने एक सोलर सिस्टम खोजने का दावा किया है, जिसमें सात ग्रह हैं। ये पृथ्वी से 39 प्रकाश वर्ष दूरी पर स्थित है। ये सभी ग्रह TRAPPIST-1 नामक तारे का चक्कर काट रहे हैं।
कैसा है TRAPPIST-1
ये एक ड्वार्फ स्टार है। जो हमा
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
				 
		
		 
			 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					