Xiaomi ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया Mi Power Bank 3i, शुरुआती कीमत मात्र 899 रुपये

Xiaomi ने अपने एक्सेसरीज सेगमेंट में नया डिवाइस शामिल करते हुए Mi Power Bank 3i को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक को 10,000mAh और 20,000mAh दो अलग-अलग बैटरी क्षमता के साथ पेश किया गया है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। यूजर्स इन दोनों पावर बैंक को कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से।

Mi Power Bank 3i की कीमत 

10,000mAh Mi Power Bank 3i की कीमत केवल 899 रुपये है। यह डिवाइस मिडनाइट ब्लैक और मेटेलिक ब्लू कलर में उपलब्ध है। जबकि 20,000mAh क्षमता वाले Mi Power Bank 3i को 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह केवल सेंडस्टोन ब्लैक कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध होगा। दोनों पावर बैंक कंपनी की वेबसाइट mi.com और ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर आज से ही सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Mi Power Bank 3i के फीचर्स

ये दोनों ही मेड इन इंडिया पावर बैंक हैं। इनमें दिए गए फीचर्स पर नजर डालें तो 20000mAh मॉडल में ट्रिपल पोर्ट आउटपुट दिया गया है। जबकि 10000mAh में ड्यूल पोट इनपुट मौजूद है। 10000mAh Mi Power Bank 3i में 18W और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। वहीं 20000mAh Mi Power Bank 3i में भी 18W और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। लेकिन यह 6.9 घंटे और 6 घंटे का समय लेता है।

Mi Power Bank 3i के दोनों मॉडल्स में Advanced Circuit प्रोटेक्शन की 12 लेयर दी गई है। इसमें आपको लो पावर मोड भी मिलेगा जिससे प्रेस करके लो पावर वाले डिवाइसेज जैसे कि Mi Band और Mi Bluetooth हेडसेट को चार्ज किया जा सकता है। दोनों ही डिवाइस में यूएसबी ए पोर्ट, यूएसबी टाइप सी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और चार एलईडी लाइट्स दी गई हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com