UP की इस सीट से लोकसभा चुनाव में उतरेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीती में आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे सम्भवतः सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ें। इन कयासों के पीछे अहम वजह प्रियंका का पिछले चुनावो में रायबरेली में सक्रीय रहना था।

प्रियंका गांधी को लेकर यह अटकलें भी लगायी जा रही थीं कि शायद अब सोनिया गांधी चुनाव लड़ने से परहेज करें और उनकी सीट पर उनके उत्तराधिकारी के तौर पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं।

इन तमाम अटकलों के बीच पार्टी सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी रायबरेली से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और इसमें कोई बदलाव नहीं है। सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना अभी फिफ्टी फिफ्टी है।

प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद उनके कंधो पर बड़ी ज़िम्मेदारी है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव मैनेजमेंट देखना होगा। इतना ही नहीं पार्टी उनका इस्तेमाल स्टार प्रचारक के तौर पर अन्य राज्यों में भी कर सकती है। ऐसे में ज़रूरी नहीं कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ें।

सूत्रों ने कहा कि जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयर पर्सन सोनिया गांधी कहती रही हैं कि चुनाव लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी को स्वयं करना है। यदि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ना चाहेंगी तो उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट से दावेदारी कर सकती हैं।

यह पूछे जाने पर कि यदि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो किस सीट से चुनाव लड़ेंगी ? इस सवाल के जबाव में सूत्रों ने कहा कि पार्टी में एक चर्चा यह भी चल रही है कि यदि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं तो प्रियंका गांधी महागठबंधन की प्रत्याशी हो सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि यदि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला लेती हैं तो सपा बसपा और आम आदमी पार्टी उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

वहीँ सूत्रों ने कहा कि पूर्वी उत्तर के ज़िम्मेदारी होने के चलते प्रियंका गांधी ऐसी सीट का चयन कर सकती हैं जो कांग्रेस का परम्परिक गढ़ रही हो और जहाँ चुनाव में मेहनत कम करनी पड़े। जिससे वह अन्य लोकसभा क्षेत्रो में भी समय दे सकें। ऐसी स्थति में वे इलाहाबाद या फतेहपुर की तरफ भी रुख कर सकती हैं।

सूत्रों ने कहा कि जैसी कि पार्टी में चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी की जगह किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में अमेठी सीट पर प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय है। सूत्रों ने कहा कि पिछले चुनावो में जीत का अंतर् कम होने के कारण सम्भव है कि इस बार राहुल गांधी मध्य प्रदेश की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें या दो सीटों से नामांकन करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com