T20 की ये बड़ी रेस – कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा

India vs South Africa T20 Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में होने वाले टी20 मैच में सभी की नज़रें कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा पर होंगी। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होनी है। इस सीरीज में एकदूसरे के बड़े प्रतिद्वंदी कहे जाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मैदान पर रनों की जंग छिड़ने वाली है। 

दरअसल, दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। मार्टिन गप्टिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

2422 रन- रोहित शर्मा (भारत)

2369 रन- विराट कोहली (भारत)

2283 रन- मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

2263 रन- शोएब मलिक (पाक/आईसीसी)  

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा से रनों के मामले में 53 रन पीछे हैं। अगर विराट कोहली इस 54 रन बना लेते हैं तो वे रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे। हालांकि, रोहित शर्मा भी इस समय फॉर्म में हैं और वे किसी भी तरह से विराट कोहली को आगे नहीं निकलने देंगे। अब देखना ये है कि इस मैच में कितने रिकॉर्ड टूटते हैं। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज

21 बार- रोहित शर्मा

21 बार- विराट कोहली

16 बार- मार्टिन गप्टिल 

धर्मशाला या फिर अगले दो टी20 मैचों में विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा एक अर्धशतक लगा देते हैं तो वे दुनिया के पहले सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, अगर रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में 84 रन बना देते हैं तो वे मार्टिन गप्टिल से आगे निकल जाएंगे, जिन्होंने प्रोटियाज टीम के खिलाफ 424 रन बनाए हैं। 

T20I क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

424 रन- मार्टिन गप्टिल

341 रन- रोहित शर्मा 

339 रन- सुरेश रैना  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com