इंटेलिजेंस प्रमुख का इस्तीफा
अधिकारी के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में लोग केवल सरकारी ही नहीं बल्कि निजी संपत्ति को भी निशाना बना रहे हैं। इसके साथ ही यहां के नेशनल इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी सर्विस (NISS) के प्रमुख सालिह घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार सैन्य परिषद के प्रमुख, अब्देल फत्तह बुरहान, ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

नए प्रमुख ने भी दिया इस्तीफा
घोष ने चार महीने के इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ NISS एजेंटों के नेतृत्व में एक व्यापक कार्रवाई की निगरानी की थी। इससे लगभग 24 घंटे पूर्व देश के नए सैन्य नेता जनरल अवद इब्ने औफ ने भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने केवल एक दिन बाद ही इस पद को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। औफ को सेना द्वारा उमर अल-बशीर के तख्तापलट के बाद नया प्रमुख चुना गया था।

 और ने इसके बाद कहा था कि उन्होंने अपने स्थान पर जनरल अब्देल फाताह अलबुरहान अब्दुल रहमान को चुना है। उन्हें इनकी काबिलियत पर पूरी तरह से भरोसा है। इस इस्तीफे का स्वागत करते हुए प्रदर्शनकारियों ने इसे सूडान के लोगों की जीत बताई।