Redmi Note 7S करेगा Redmi Note 7 को रिप्लेस,

 Xiaomi ने हाल ही में अपना लेटेस्ट Redmi Note 7S स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Redmi Note 7 का रीब्रैंडेड वर्जन है। इसी के साथ, Redmi Note 7 के चीनी और भारतीय, दोनों ही वर्जन रियर कैमरा सेटअप को छोड़कर समान स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करते हैं। अब कंपनी ने यह कन्फर्म किया है की Redmi Note 7 को Redmi Note 7S से रिप्लेस कर दिया जाएगा। अनुमान है की यह कदम दोनों डिवाइसेज की समान स्पेसिफिकेशन्स को ध्यान में रखकर लिया गया है। यह खबर उन यूजर्स के लिए थोड़ा हैरान करने वाली हो सकती है जिन्होंने हाल ही में Redmi Note 7 खरीदा है।

Redmi Note 7 Pro के बाद Redmi Note 7S Xiaomi का दूसरा फोन था, जो भारत में 48MP सेंसर के साथ आया है। Redmi की इस डिवाइस की कीमत Rs 10999 है। इस कीमत में Xiaomi 3GB रैम/32GB स्टोरेज वैरिएंट ऑफर कर रहा है। खरीदार 4GB रैम/64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 12,999 में खरीदा जा सकता है। फोन Flipkart पर सेल के लिए मई 23 से उपलब्ध होगा।Redmi Note 7S

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स: ड्यूल-सिम Redmi Note 7S में 6.3 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन MIUI10 के साथ Android Pie पर काम करता है। P2i स्प्लैश-रेसिस्टेंट कोटिंग के साथ स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। Redmi Note 7S में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ 4GB रैम दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com