MP के इंदौर में युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद की आत्महत्या

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से हाल ही में एक सननसी खेज मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां हत्या हुई है। बताया जा रहा है यहां एक युवक ने एक युवती को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इस मामले के बारे में एसपी महेशचन्द्र जैन ने जानकारी दी है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, ”यह घटना इंदौर के आदर्श नगर इलाके की है।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ”जिस यवती को गोली मारी गई उसका नाम मोहनी है।” इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मोहनी के घर पर नवीन परमार नाम का एक युवक पहुंचा था और उसी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है नवीन ने पहले मोहनी के सिर पर देशी पिस्टल कर गोली दागी, इस बीच गोली मोहनी के सिर से टकराकर बाहर चली गई। फिर नवीन ने खुद के सिर पर गोली मार ली। इस दौरान नवीन की मौत मौके पर ही हो गई लेकिन मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनी और नवीन लॉकडाउन से पहले एक साथ नौकरी करते हैं। इस मामले की शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेंम प्रसंग का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक मोहनी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस घटना की तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com