ISRO का बड़ा बयान, चेयरमैन K Sivan के नाम से कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट हैं एक्टिव

पिछले कई दिनों से चंद्रयान 2 को लेकर भारत ही पूरी दुनिया की ISRO पर बनी हुई है। सोशल मीडिया भी इन दिनों ISRO को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहा है। ISRO के चेयरमैन Dr. K Sivan के नाम से सोशल मीडिया पर कई फेक अकाउंट एक्टिव हो गए हैं जबकि Dr. K Sivan का अपना कोई पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है।

ISRO अपने आधिकारिक twitter अकाउंट के माध्यम से पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर ISRO के चेयरमैन Dr. K Sivan के नाम से कई फेक अकाउंट एक्टिव हो गए है लेकिन के.सिवान का सोशल मीडिया पर कोई पर्सनल अकाउंट नहीं है।

इन दिनों Chandrayaan 2 काफी चर्चा में बना हुआ है क्योंकि विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह को छूने से चूक गया। जिसके बाद ISRO के वैज्ञानिकों समेत चेयरमैन Dr. K Sivan भी काफी भावुक हो गए, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर हौसला बढ़ाया।

 ISRO ने अभी खबर दी थी कि Chandrayaan 2 को लेकर उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि ऑर्बिटर ने ISRO को लैंडर Vikram की थर्मल इमेज भेजी है। Vikram लैंडर अपनी तय जगह से 500 मीटर की दूरी पर चांद पर लैंड हुआ है। ISRO ने अभी खबर दी थी कि Chandrayaan 2 को लेकर उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि ऑर्बिटर ने ISRO को लैंडर Vikram की थर्मल इमेज भेजी है।

Chandryaan 2 से संपर्क खो जाने से भले ही सभी वैज्ञानिकों में काफी निराशा हुई थी, लेकिन अब ISRO का कहना है कि Chandryaan 2 मिशन का 90 प्रतिशत भाग पूरा हुआ है। लैंडर से संपर्क के बिना भी वो लूनर साइंस में काफी मदद करेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com