Google Play Music ऐप हुआ बंद, अब दूसरे म्यूजिक ऐप का करना होगा इस्तेमाल

पिछले दिनों खबर आई थी कि Google अपनी लो​कप्रिय Play Music ऐप को बंद करने की प्लानिंग कर रहा है। वहीं इस ऐप का उपयोग कर रहे यूजर्स के लिए एक निराशाजनक खबर है कि कंपनी ने Play Music ऐप को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। यानि अब यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। खास बात है कि Google Play Music ऐप की बजाय अब कंपनी यूजर्स को YouTube Music ऐप उपयोग करने की सलाह दे रही है।

Google Play Music बंद कर दिया गया है और इस ऐप को ओपन करने पर एक नो​टिफिकेशन दिया जा रहा है जिसमें स्पष्ट ​तौर पर लिखा हुआ है कि अब आप इसकी बजाय Youtube Music का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी का ​कहना है कि Google Play Music यूजर्स को Youtube Music पर शिफ्ट कर दिया गया है। यहां आपको Google Play Music के सभी कंटेंट और अपनी प्ले लिस्ट मिल जाएगी।

Youtube Music पर होने के बाद यूजर्स को इस ऐप में Google Play Music पर बनाई ​गई लाइब्रेरी और प्लेलिस्ट आराम से मिल जाएगी। अगर आप भी Google Play Music का उपयोग करते हैं तो आपको बता दें कि इसमें मौजूद कंटेंट के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने आपके कंटेंट को Youtube Music पर ट्रांसफर कर दिया है। कंपनी दिसंबर 2020 तक अपने यूजर्स को Youtube Music पर शिफ्ट कर देगी।

बता दें कि Google Play Music को 2011 में लॉन्च किया गया था और कुछ समय तक इसे बीटा वर्जन में ही उपलब्ध कराया गया। हालांकि इसी साल कंपनी ने नवंबर में इस सर्विस को फाइनल वर्जन पेश कर दिया था। अब 8 साल बाद यह सर्विस बंद हो गई है और इसका अंदाजा Youtube Music के लॉन्च के दौरान ही लगा लिया गया था। इस सविर्स को भारत में दो महीने पहले लॉन्च किया गया था। आप एक महीने तक इसे फ्री उपयोग कर सकते हैं। लेकिन एक महीने बाद आपको इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com