GOOGLE NEST MINI स्मार्ट स्पीकर हुआ भारत में लॉन्च…

इस साल अक्टूबर में Google ने ग्लोबल बाजार में Google Pixel 4 स्मार्टफोन के साथ ही Nest Mini स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च किया था, जो कि अब आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस YouTube Music और JioSaavn समेत कई म्यूजिक स्ट्रीम को सपोर्ट कर सकता है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए Google Home Mini का अपग्रेड वर्जन है। यूजर्स इस स्मार्ट स्पीकर को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते हैं। भारत में इसकी कीमत 4,499 रुपये है।

Google Nest Mini के डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Home Mini से मिलता-जुलता है। इसमें राउंडेड शेप के इस डिवाइस में आपको वॉल-माउंटिंग के लिए हूक, पावर कनेक्टर पोर्ट और केबल भी साथ में दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस में नीचे की ओर माइक्रोफोन स्लाइडर स्विच और लाइट भी मौजूद है। Nest Mini स्मार्ट स्पीकर कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सपोर्ट करने में सक्षम है, इसमें YouTube Music, JioSaavn, Spotify, Gaana और Wynk Music आदि शामिल हैं।

aGoogle Nest Mini में उपयोग की गई मशीन लर्निंग चिप की मदद से यूजर्स को शानदार साउंड क्वालिटी और बेहतर परफॉर्मेंस की सुविधा भी मिलेगी। यह डिवाइस चॉक और चारकोल दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके साथ ही यह डिवाइस ई-मेल पढ़ने और ट्रैफिक डिटेल्स बताने के साथ ही कई अन्य काम भी उपयोग किया जा सकता है। भारतीय बाजार में Google Nest Mini को Amazon Dot से टक्कर ​मिल सकती है।  इसकी शुरुआत कीमत 4,499  रखी है।

वहीं Google Home Mini के फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस म्यूजिक स्ट्रीमिंग के साथ स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा दी गई है। साथ ही Home Mini एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट कर सकता है। खास फीचर्स के तौर पर इसमें ब्लूटूथ के साथ ही क्रोमकास्ट और क्रोमेकास्ट ऑडियो बिल्ट-इन है। इसमें 40mm का ड्राइवर और सिंगल माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com