80 करोड़ से बदलेगी सड़कों और नालियों की सूरत, 10 करोड़ से बनाई जाएंगी नई सड़कें

नगर निगम 31 मार्च 2021 तक शहर में 180 करोड़ रुपये से सड़कों और नालियों का निर्माण कराएगा। सफाई उपकरणों की खरीद की जाएगी। वार्ड विकास निधि की रकम से पांच-पांच लाख की रकम पार्षद कोरोना की रोकथाम पर खर्च कर सकेंगे। जलकल पेयजल आपूर्ति सुधारेगा। नगर निगम हाउस टैक्स में हो रहे घपले की जांच कराएगा। रविवार को नगर निगम सदन में पेश किए गए बजट को हंगामे के बीच पास कर दिया गया। विपक्षी पार्षदों की संख्या 20 के करीब थी, जबकि भाजपा पार्षद 53 थे। महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में बजट पास किया गया।

पेयजल आपूर्ति का बजट

  • नए इलाकों में पानी की पाइप डालने पर तीन करोड़, हैंडपंपों की मरम्मत पर 25 लाख
  • नगर निगम के जोन आठ और जानकीपुरम को सीवर लाइन से जोड़ने पर 50 लाख
  • हाईहेड के पंप सेट पर चार करोड़, नलकूपों की रीबोरिंग पर छह करोड़
  • जोन आठ में सीवरेज स्टेशन पर नए पंप सेट पर 30 लाख, सुरक्षा उपकरण पर 91 लाख

विकास कार्यों के लिए मंजूर राशि

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com