7 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- सफलता का शिखर छूने की अभिलाषा को बल मिलेगा। नवीनता और सृजन पर फोकस रहेगा। अनुशासन बनाए रखें। प्रभाव एवं पूछपरख बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

 download (6)

वृष- वीकेंड में इंटरटेंमेंट टूर प्लान कर सकते हैं। रिश्तों में ताजगी आएगी। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। अवरोधों के तात्कालिक हल खोजते हुए आगे बढ़ें। तार्किक रहें। दिन शुभकारक।

मिथुन- लाभ पर फोकस बनाए रखें। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। सौदेबाजी और समझौतों में सफलता मिलेगी। प्रतिभा को मंच मिल सकता है। दिन उत्तम फलकारक।

कर्क- कार्यक्षेत्र में इच्छित सूचना मिल सकती है। सभी का सहयोग उत्साहित रखेगा। अनुकूल माहौल प्रदर्शन बेहतर बनाएगा। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

सिंह- धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थाटन प्लान कर सकते हैं। आस्था और आत्मविश्वास बढ़त पर रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन भाग्य को बल देने वाला। संकोच त्यागें।

कन्या- सुखद सरप्राइज मिल सकती है। अपनों का सहयोग मिलेगा। गुप्त समर्थन हासिल होगा। अनावश्यक वार्ता से बचें। ऐसी कोई बात साझा न करें जो असहजता बढ़ा दे। अनुशासन बढ़ाएं।

तुला- पर्सनल मैटर्स पक्ष में रहेंगे। लाइफ पार्टनर अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। प्रेम और पवित्रता में वृद्धि होगी। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। तेज धूप से बचें। सबको साथ लेकर चलें। दिन उत्तम।

वृश्चिक- प्लानिंग के साथ काम करें। भटकाव की आशंका है। विपक्षियों से भी प्रशंसा पाएंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। सेहत से समझौता न करें। अत्यधिक थकान देने वाले प्रयासों से बचें।

धनु- प्रेम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। मित्रों के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। हर्ष उत्साह बना रहेगा। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संतान अच्छा करेगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता।

मकर- सुख संसाधन बढ़ेंगे। परिजनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। स्मरणीय पल साझा करेंगे। भव्य भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। दिन शुभकारी।

कुम्भ- सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। मनोबल ऊंचा रहेगा। अचानक कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आलस्य त्यागें।

मीन- मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि रहेगी। घर परिवार में आनंद कर वातावरण रहेगा। अपनों का साथ उत्साहित रखेगा। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। मेहमानों का यथासंभव सम्मान करें। दिन श्रेष्ठ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com