7 नवंबर 2019 आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मेष

आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, अत: अपने आप को अधिक न थकाए। छोटी-मोटी बीमारियों या थकान की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि और पूर्ण विश्राम अति आवश्यक है।

वृषभ

चिकित्सा निदान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते है। आप को अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। आप फ़ूड पोइजनिंग से पीड़ित हो सकते हैं। खाने की आदतों में लापरवाही से परेशानियां बढ़ सकती हैं। आहार में थोड़ा परिवर्तन करने से इस समस्या का हल किया जा सकता है।

मिथुन

आज व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफेेे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं।

कर्क

आप को गर्दन के निचले हिस्से, कंधे और बाहों में दर्द हो सकता है। छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य भी तनाव का कारण बन सकता है। आयुर्वेदिक उपचार या मालिश से आपको राहत मिल सकती है। किसी भी प्रकार के नशे की लत से दूर रहें।

सिंह

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। आज कोई आपको एक नई आहार योजना शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आप के लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या

आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे। आप सक्रिय रहेंगे। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। जीवनशैली बदलने के प्रयास सफल परिणाम देंगे।

तुला

आप अपने आप को अधिक तंदुरुस्त और ऊर्जावान पाएंगे। कोई नया प्राकृतिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लें।

वृश्चिक

आज आप ऊर्जा का आवेग अनुभव करेंगे और संभवतः एक नए मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। आप को सेहत का ऐसा नया साथी मिल जायेगा जो स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा।

धनु

आज आप को नई ऊर्जा तथा आशावाद का एहसास होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ किया गया गहन शारीरिक व्यायाम अति लाभदायक साबित होगा।

मकर

अपच और वेदना कष्ट का कारण बन सकते हैं। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना हैं। अतः यथोचित मात्रा में भोजन करें। आहार में फेरबदल करने से आप को काफी मदद मिल सकती है। किसी खेल या अन्य बाहरी गतिविधि में अपना हाथ आजमाने की कोशिश करें।

कुम्भ

आज आप तरोताजा और तंदुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करने चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवकश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें।

मीन

अब आप पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उत्साह से भरे हैं। आपकी शारीरिक सहनशक्ति उत्तम रहेगी। आज सेहत से संबंधित कोई भी मसला आप को परेशान नहीं कर सकता, बस अपने आहार और दैनिक आदतों के प्रति सावधान रहना होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com