5 सितम्बर 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आप अपनी गोपनीय बातों को किसी के भी सामने व्यक्त करने से बचें। मन बेवजह की बातों से खिन्न रहेगा। आज मन को स्थिर रखें और किसी की बातों पर ध्यान न दें। भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें। फूड पॉइजनिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आज परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। फील्ड पर काम करने वाले लोगों को आज परिश्रम ज्यादा करना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशिफल— बिजनेस पार्टनर्स के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है। आज बॉस आपके काम का अपडेट माँग सकते हैं। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना नुकसान लम्बा हो सकता है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। आज धन के लेन-देन लाभकारी नहीं रहेंगे।

कर्क राशिफल— व्यवसायिक फैसले लेने से पूर्व उस पर किसी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेमी जन से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को आज अति आत्मविश्वास की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं।

सिंह राशिफल— नकारात्मक ख्यालों के कारण मन अशान्त रहेगा। आज अपने ऊपर भरोसा बनाये रखने की आवश्यकता है। कारोबार में कुछ गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता के साथ सम्बन्ध अच्छे बनाये रखें। जमीन कारोबारी आज विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या राशिफल— आज आपकी योग्यता के प्रदर्शन का दिन है। अपने बौद्धिक चातुर्य से हानि को भी लाभ में परिवर्तित कर देंगे। कोशिश रहे की आज किसी से झगड़ा न हो। आज अपने वायदे पूरे करेंगे। आपके शुभचिन्तक कार्यों में सहायता करेंगे। गहरे तालाब और नदियों से दूर रहें।

तुला राशिफल— आज हठीले व्यवहार से नुकसान हो सकता है। आपके सामने बहुत सारे मौके हैं लेकिन आप उनका समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। किसी गूढ़ विषय के अध्ययन में रूचि जागृत होगी।

वृश्चिक राशिफल— आज धार्मिक गतिविधियों से दिन की शुरुआत होगी। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। कारोबार में नए सम्बन्ध बनेंगे। घर में बच्चों के साथ शानदार समय बितायेंगे। महत्वपूर्ण लोग आज आपसे परामर्श लेंगे। शिक्षकों को आज विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु राशिफल— आज बिना सोचे-विचारे कार्य करने से आपको बचना चाहिए। आज अकेलापन सा महसूस हो सकता है। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। शरीर में दर्द और बुखार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। आज धन का दान न करें।

मकर राशिफल—  आज घर और ऑफिस दोनों जगह आपको पर्याप्त आदर और सत्कार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर के पेश किया जा सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— आज पूरे मनोयोग से अपना कार्य करेंगे। बेरोजगार लोगों को नए रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होगा। टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। आज कई जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

मीन राशिफल— आज आपको किसी मेंटर की आवश्यकता महसूस होगी। चलते हुए कार्यों के साथ कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभायेंगे। सन्तान की शिक्षा और करियर को लेकर कुछ चिन्तित रह सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ सहयोगात्मक सम्बन्ध बनेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com