31 मार्च से पहले अपनी गाड़ी में लगवा लें यह वरना सीज हो जाएगी…

देशभर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी सार्वजनिक वाहनों में VLTs (वीकल लोकेशन ट्रेसिंग डिवाइस) और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य है। आपको बता दें यह नियम इसी साल 1 जनवरी से अनिवार्य हो गया है। हालांकि यह नियम और पुराने वाहनों के लिए 1 अप्रैल 2019 से लागू होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका वाहन सीज किया जा सकता है।

यह नियम 1 जनवरी और उसके बाद से रजिस्टर होने वाली सभी वाहनों पर लागू है। पिछले वित्तीय वर्ष शुरुआत में एक नया रेगुलेशन AIS140 प्रस्तावित किया गया था। इसके तहत सभी सार्वजनिक वाहनों में VLTs और एक अथवा एक से अधिक पैनिक बटन लगाना अनिवार्य किया गया था। आपको बता दें की ये नियम रिक्शा और ई-रिक्शा पर लागू नहीं है। पहले से मौजूद वाहनों में AIS140 अपडेट करने के लिए कई विकल्प हैं। वाहन मालिक इसे आफ्टरमार्केट डिवाइस वेंडर, ओईएम से अपडेट कर सकते हैं अथवा जिस ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक कंपनी से वाहन लिस्टेड है, वहां से इसे अपडेट किया जा सकता है।

AIS140 स्टैंडर्ड्स खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह अन्य यात्रियों की सुरक्षा में भी मददगार होगा। अगर कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो यात्री पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। AIS140 के जरिए त्वरित मेडिकल सहायता भी ली जा सकेगी. साथ ही इससे स्पीड पर पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा। इसी के साथ AIS140 यात्रा को काफी हद तक आसान बना देगा क्योंकि नए यात्री ट्रेस करके जान सकेंगे कि जिस वाहन में वो यात्रा कर रहे हैं वह कहां जा रहा है। VLT से लैस वाहन का नियंत्रण राज्य सरकार के पास होगा। प्रत्येक राज्य में इसके लिए ऑपरेशन केंद्र बनाये जाएंगे। जैसे ही कोई पैनिक बटन दबाएगा सूचना सीधे ऑपरेशन केंद्र में पहुंच जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com