31 अक्टूबर 2020 राशिफल :- जाने आज का अपना दिन कैसा होगा

वैसे तो आज के समय में हर कोई अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए अपने राशिफल को बहुत ही एहमियत देते है. तो चलिए आज हम जानते है आज यानी 31 अक्टूबर का राशिफल…. 

1. मेष: आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाजसेवी संस्थाओं में कुछ चैरिटी करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने में भी समय व्यतीत होगा।

2. वृष: लंबे समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विशिष्ट लोगों के साथ लाभदायक संपर्क बनेंगे जिससे आपकी विचार शैली में भी नयापन आएगा। 

3. मिथुन: दिन का अधिकतर समय रोचक साहित्य व ज्ञानवर्धक कार्यों में व्यतीत होगा। इन बातों का सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। 

4. कर्क: अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ऊर्जा लगाएं। यह संपर्क आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोल सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा। 

5. सिंह:  जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया आपके विश्वास हो और आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा तथा काम में भी मन लगेगा। किसी प्रिय वस्तु के मिलने से या मन मुताबिक बात हो जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता भी बनी रहेगी।

6. कन्या: आज आप अपने बुद्धि बल व कार्य क्षमता द्वारा लाभ के नए मार्गो को पाने में सक्षम रहेंगे। अपने कर्म तथा भाग्य पर विश्वास रखें। 

7. तुला: इस समय आपका भाग्य प्रबलता से आपका साथ दे रहा है। परंतु समय का भरपूर सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। 

8. वृश्चिक: आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात तथा सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ाएं। इससे आपको सफलता संबंधित कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी। 

9. धनु:  संतान के कैरियर व शिक्षा संबंधी किसी चिंता का समाधान होने से राहत महसूस होगी। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकर ही रहेगा। 

10. मकर: आज आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक साबित होगा। अचानक से किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से सभी को प्रसन्नता मिलेगी।

11. कुंभ: आप पूरे परिश्रम तथा मनोयोग द्वारा आज की दिनचर्या को व्यवस्थित रखने तथा कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। राजनैतिक संपर्क भी मजबूत होंगे। 

12. मीन: घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने संबंधी योजनाएं बनेंगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने के लिए मेहनत करें, सफलता हासिल होगी। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com