26 सितंबर 2021 का राशिफल:- जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 26 सितंबर का राशिफल।

26 सितंबर का राशिफल-

मेष- आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। इसी के साथ आप अपनी माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आज सुखद समाचार मिल सकते हैं। इसके अलावा मानसिक कठिनाइयां बढ़ेगी और धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आज परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

वृषभ- आज मन प्रसन्न रहेगा, आज कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। इसके अलावा धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आज बातचीत में सन्तुलित रहें और खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी के साथ आज काम में परिश्रम अधिक रहेगा। घर में सुख में वृद्धि भी हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपके सफलता के योग हैं।

कर्क- आज किसी खास से मुलाक़ात हो सकती है। पैसे आज आपके हाथ में आते-आते रह जाएंगे, आपके खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक की समस्याएं परेशान करेंगी। ऑफिस के कामों में कठिनाइयां आ सकती हैं। 

सिंह- आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी और कार्यों से सब अच्छा होगा। आज मित्रों का भी सहयोग मिले सकता है और किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। आज मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिले सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कन्या- आज मन के भाव ठीक नहीं है। इसके अलावा आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य पर भी ध्यान दें। आज आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज परिवार का सहयोग मिलेगा, स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

तुला– आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें, क्योंकि जरा सा विवाद हुआ तो वह बढ़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक- आज आत्मसंयत रहें और व्यर्थ के क्रोध से बचें। आज तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं और वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रहन-सहन कष्टमय रहेगा और मन अशान्त रहेगा।

धनु- आज मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें और सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर- आज मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई बड़ी सफलता मिलेगी। मन शांत रहेगा लेकिन फिर भी कोई नुक़सान होने की संभावना है। आज कारोबार में तरक्की होगी। 

कुंभ- आज संयत रहें, अपनी भावनाओं को वश में रखें। इसी के साथ घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आपको आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरा रहेगा। आज माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं और परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन- आज संयत रहें और नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। लाभ में वृद्धि होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com