24 नवम्बर 2020 राशिफल :- जानिए आज का अपना दिन कैसा रहेगा

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानि 24 नवम्बर  का राशिफल।

24 नवम्बर  का राशिफल-


मेष: आज आपका दिन शुभ होगा। कोई बहुत बड़ा काम बन सकता हैं। बड़े दिनों बाद किसी खास से मिलने का मौका मिलने वाला हैं। आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता हैं जो आपके घरवालों को पसंद भी आएगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

वृषभ: आज भाग्यवश आपका साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। 

मिथुन: आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण आपको लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। 

कर्क: आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

सिंह: आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। 

कन्या: आज अचानक आपको गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। 

तुला: आज आपको अचानक धन लाभ होगा। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है।

वृश्चिक: आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु: आज के दिन कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आप विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। 

मकर: आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है।

कुंभ: विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। 

मीन: आज बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज के दिन नया वाहन खरीदने का भी योग है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com