23 अक्टूबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
आज का दिन मिश्रित फलदायी है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। गलत जगह पूंजी निवेश न करें, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।

वृषभ:
गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग से लाभ और आदर मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन:
शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कद्र होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। प्रमोशन का योग है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क:
आज के दिन आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे। किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्य वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होगा। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।

सिंह:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। स्वास्थ्य के संबंध में आपको विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। बाहर का खाने-पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार, अध्ययन चिंता कम करके सही मार्ग दिखाएंगे।

कन्या:
आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।

तुला:
घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक अनुभव होगा। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे खर्च हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक:
स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। मानहानि होने की आशंका है। शेयर-सट्टा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।

धनु:
आज का दिन आलस्य से भरा व्यतीत होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहे, इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान दें। सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर:
आज का दिन मनोरंजन में बीतेगा। गृहस्थ जीवन की समस्याएं हल होंगी। संपत्ति संबंधी कामकाजों का हल निकलेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होने के संबंध में गणेशजी बताते हैं। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ:
वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं में से बच जाएंगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। आर्थिक हानि की आशंका है।

मीन:
आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com