2022 के विधान सभा चुनाव के लिए 351 सीटों का ब्लू प्रिंट हमने तैयार कर लिया: अखिलेश यादव

 कन्नौज में अपनी हत्या की साजिश की जानकारी जनता में साझा करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि सपा 2022 में उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव फतेहपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने 2022 के लिए विधान सभा चुनाव के लिए 351 सीटों का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। समाजवादी पार्टी की तैयारी इतनी मजबूत है कि पार्टी अकेले दम पर प्रदेश में सरकार बना लेगी।

इस दौरान भाजपा पर हमलावर रहे अखिलेश ने कहा कि गाय और गंगा पर काम करने का दावा करने वाली पार्टी का काम नहीं दिखता। यहां गोशालाओं में गोवंश परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार पहले धर्म के आधार पर अपनी गोटे बिछाकर माहौल बनाकर लाभ लेती है, लेकिन जब इससे काम नहीं चलता तो जातियों को लड़वा देती है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून की बेटी के निकाह समारोह में हिस्सा लेने दोपहर यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कामों की तुलना खुद के कार्यकाल में हुए कामों से की।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शौचालय अधूरे और टूटे-फूटे है, जबकि उनकी सरकार ने जो लैपटाप बांटे थे वह आज भी चल रहे है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी में दस्तावेज दिखाने की बात गलत है।

इस दौरान उन्होंने शिवपाल सिंह की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की बात को भी बिना नाम लिए साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले यूपी में चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतकर सरकार भी बनाएगी। उनके साथ पार्टी के प्रवकता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com