20 से 26 मई: यह हफ्ता इन राशिफल वालो का होगा सबसे शुभ

 

 

मेष

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। मित्रों से थोड़ा बच कर रहें अन्यथा भारी खर्चे में पड़ सकते है। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा। वाहन का सुख इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। इस समय गठिया के रोग से पीड़ित लोगो को राहत मिल सकती है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करे। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। प्रणय सम्बन्ध में सावधानी बरतें।

वृष 

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नही रहने वाला है। व्यावसायिक हानि होने की संभावना है इस लिए कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। जमीन की खरीददारी इस समय बिल्कुल न करें वरना हानि उठानी पद सकती है। कर्ज लेने से बचे। बीमारी को नजरअंदाज न करे।  नौकरी करने वाले अपने व्यर्थ की भगा दौड़ी में रहेंगे। व्यवसाय करने वाले लेन देन सामान्य रखे। वैवाहिक जीवन में सप्ताह के अंत में सुधार की संभावना है। प्रेमीजन आत्मविश्वास से लबरेज रहें।

मिथुन 

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपके साथ रहेगा।विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। कुछ लोग खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे।आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरते। व्यापार के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा वालो के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय आनंदित होंगे।

कर्क 

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। हर बात दिल से न जोड़े ।वेवजह किसी से न उलझे अन्यथा परिणाम नकारत्मक ही मिलेगा।इधर उधर के कामो में अपना समय बर्बाद न करे ।आपके कार्यो में निरन्तरता की कमी रहेगी जिससे बनते कार्य बिगड़ सकते है। जातक अपने जीवन साथी के रोग से चिंतित रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा आंतों की समस्या से जूझ रहे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ो से बात अवश्य करे। दाम्पत्य जीवन में असहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार अवश्य करें।

सिंह 

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक है। आपके लिए स्त्रियों से दूरी बनाये रखना ही बेहतर होगा। बौद्धिक कार्यो के द्वारा आप लोगो में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग अपने कनिष्ठ से सम्बन्ध अच्छे रखे। व्यवसाय में निवेश करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढेगा। पारिवारिक सदस्य पूर्ण सहयोग करेंगे। आपका सामाजिक और राजनैतिक दायरा बढ़ेगा। इस समय आपको किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। प्रेमीजन एक दूसरे का सम्मान अवश्य करें। माइग्रेन की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे।

कन्या 

इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। ससुराल पक्ष में उत्सव का माहौल बनेगा। सरकारी या गैर सरकारी पदों पर करने वाले लोगो के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध कराएगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। इस सप्ताह आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालो के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

तुला 

भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए काफी कोशिशें करता नजर आएगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और आय के नवीन साधन विकसित हो सकतें हैं। महिलाओं से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आर्थिक पक्ष में तेजी से सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगो संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक सम्बन्धो में मधुरता आने के संकेत है। प्रेम संबंधों में कोई नया प्रयोग न करें।

वृश्चिक 

इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। पड़ोसियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। मित्रो का सहयोग आपको सफलता दिलाएंगे। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सन्तान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार प्रबल हैं।आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। संतान की प्राप्ति से मधुरता आएगी। प्रणय संबंधो में खुशी का माहौल बनेगा।

धनु 

इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा।आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य नहीं रहने वाला।कमर में पीड़ा इस सप्ताह हो सकती है। नौकरी वालो के लिए यह समय मन मारकर काम करने का है। व्यापार में शीघ्रता नुकसानदेह है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। उतवलापन आपको परेशानी में डाल सकता है।

मकर 

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा।इस समय आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आमदनी मिला जुला रहने के आसार है। पेट की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है। नौकरी पेशा वाले जातकों के स्थान परिवर्तन हो सकता है।व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे। वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

कुंभ 

इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहने वाला है ।कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओ में सुधार की संभावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांसो में तकलीफ हो सकती है। नौकरी पेशा लोगो के तरक्की के संकेत है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी। प्रेम करने वालों कोई जल्दबाजी न दिखाए।

मीन 

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। आपकी अन्दरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। दोस्तों के साथ फोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। चर्म रोग की समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले इस समय बड़ा निवेश कर सकते है। वैवाहिक जीवन में गलतफहमी न पाले। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com