20 जून 2019 का राशिफल देखे

मेष
आज आपके स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। व्यावसायिक निर्णयों के संदर्भ में आप कभी हां, कभी ना करते रहेंगे और ऐसे में अवसर चूक जायेगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर रहेगी। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव भी संभव है, सगे भाइयों से अत्यधिक विवाद उत्पन्न होने की स्थिति भी बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश अब पूरी हो सकती है। प्यार करने वालों के लिए समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है, क्योंकि इस समय कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृष
इस समय आपकी सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे।

मिथुन
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर उन्मुख करेगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाये रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अतः यथा स्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैसे कहीं से अचानक धन आने की सम्भावना है।

कर्क

आय के लिए यह बेहतर सप्ताह रहेगा। व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। परन्तु सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग बना हुआ है।

सिंह
आज मानसिक उद्विग्नता और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी, जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है। भाग्य इस समय आपके साथ है, अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है, अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।

कन्या
प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है। अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से सम्बन्ध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों, तो उसे सुधारें।

तुला
आज व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।  संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता—पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है। 

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। प्रभावशाली एव महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम—गरम रह सकता है। 

धनु
कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। किन्तु आर्थिक रूप में दिन कुछ उठा पटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कार्यों में सफ़लता मिलेगी। छोटी—मोटी यात्राएं भी सम्भव हैं। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु इस समय माता—पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।

 मकर
कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकतें हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ
आज व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में आशातीत सफलता प्राप्ति संभव है। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय  पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा  प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। पारिवारिक सन्दर्भ में किसी बुजुग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।

मीन 
आज कार्यस्थल पर सफ़लता प्राप्ति का पूर्ण योग है। आपके कामों की प्रसंशा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में बड़ो का सहयोग लेना उचित रहेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे। आपके मान—सम्मान में इजाफ़ा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com