गुरुग्राम जिले के पटौदी के नजदीक मांदपुरा गांव के एक ढलाई कारखाने और मुर्गी फार्म में आठ-10 लुटेरों ने धावा बोला, दो श्रमिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और 42,000 रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि चार घंटे की वारदात के दौरान लुटेरों ने श्रमिकों के गैस चूल्हे पर खुद से मुर्गा भी पकाया। पुलिस ने कहा कि आठ-10 लोग पिस्तौल और धारदार हथियारों के साथ पटौदी के पास मांदपुरा गांव में स्थित दोनों परिसरों में रविवार तड़के घुस गए। पुलिस के अनुसार, लुटेरे दोनों महिलाओं को अलग-अलग कमरों में ले गए और बंदूक की नोक पर उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने श्रमिकों को प्रताड़ित किया और महिलाओं के साथ लगभग चार घंटे तक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने कहा कि आठ-10 लोग पिस्तौल और धारदार हथियारों के साथ पटौदी के पास मांदपुरा गांव में स्थित दोनों परिसरों में रविवार तड़के घुस गए। पुलिस के अनुसार, लुटेरे दोनों महिलाओं को अलग-अलग कमरों में ले गए और बंदूक की नोक पर उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने श्रमिकों को प्रताड़ित किया और महिलाओं के साथ लगभग चार घंटे तक दुष्कर्म किया।
 
		
		 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
				 
			 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					