19 अक्टूबर 2019 का राशिफल…

मेष राशिफल— आज आपका मनोबल मजबूत रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग नहीं लेंगे। आज कार्यों को समझदारी और सोच-विचार से ही करने का प्रयास करें। साझेदारी में किसी नयी परियोजना को शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल— आज उधार देने से बचें, क्योंकि आज उधार दिया हुआ धन मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय दस्तावेजों को सावधानी से पढ़ें। यात्रा में बाधा आ सकती है। धन की आपूर्ति में कमी के कारण परिवार में असन्तोष उत्पन्न होगा।

मिथुन राशिफल— करियर में विस्तार के नये मौके आ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आप अपने सभी प्रयासों में सफल रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे।

कर्क राशिफल— कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन में निराशा और अज्ञात भय की अनुभूति होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। आज आपका अपमान हो सकता है, इसीलिये ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपकी इज्जत न करते हों। पति-पत्नी के रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न न हों इसका ध्यान रखें।

सिंह राशिफल— अचानक से धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने जायेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। प्रेम और रोमांस से युक्त दिन बीतने वाला है। नये व्यापारिक सम्बन्ध बनेंगे। आपकी निंदा करने वाले आपके सामने झुकेंगे।

कन्या राशिफल— आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी योजनाओं को आज अमल में ला सकते हैं। लम्बे समय से आ रही चिन्ता दूर होगी। कारोबार में लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य से परेशान हो सकते हैं।

तुला राशिफल— आज नये कार्य शुरू करने के लिये उपयुक्त दिन नहीं है। घर की साज-सज्जा में धन खर्च होगा। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपकी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा। आज भावुक होकर फैसले न लें।

वृश्चिक राशिफल— चलते हुये कार्य रुकने से मन खिन्न रहेगा। आज वाहन सावधानी से चलायें। अनावश्यक यात्रायें हो सकती है। क्रोध और अति आत्मविश्वास से बचने का प्रयास करें। काम में कुछ गलती पकड़ में आ सकती है, जिसके कारण मुश्किल में फँस सकते हैं।

धनु राशिफल— आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहेगा। आज जीवन में श्रृंगार और वैभव की प्रधानता रहेगी। मँहगे आभूषण और वस्त्रों में धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस का आधिक्य रहेगा। कारोबारियों को आज नयी योजनाओं के विस्तार पर पुनर्विचार करना चाहिये।

मकर राशिफल— रोगियों को आज उत्तम स्वास्थ्य और आरोग्य की प्राप्ति होगी। कार्य की अधिकता के कारण थकान की अनुभूति होगी। आपकी ईमानदारी और निष्ठा की प्रशंसा होगी। पारिवारिक मामलों में उलझन उत्पन्न हो सकती है। प्रोफेशनल जिन्दगी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भ राशिफल— प्रेमी जोड़ों के मध्य गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। भोग-विलास और मनोरंजन में समय बितायेंगे। लेकिन आज आपको आपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहना चाहिये। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता में रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियाँ सामान्य रहेंगी।

मीन राशिफल— आर्थिक लेन-देन में त्रुटियों को लेकर सावधान रहें। भूमि-भवन के मामले लम्बित हो सकते हैं। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कार्य की सफलता के प्रति संदेह में रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ झगड़ा हो सकता है। नया काम शुरू करने के बजाय पुराने कार्य शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com