16 जुलाई 2019 का राशिफल…

मेष- आज व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में आशातीत सफलता प्राप्ति संभव है। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। पारिवारिक संदर्भ में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।

वृष – व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा। कोई बड़ी चिंता नहीं है। 

मिथुन –कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगेजो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा। आपका पारिवारिकजीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है। किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती हैजो आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी।

कर्क –धन हानि के कारण परिवारिक सदस्यों के साथ वादविवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर संभव सतर्कता एव सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर सोचविचार कर निर्णय लें। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके कुछ रिश्तेदार अचानक से बदल जाएंगे और कुछेक समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आप गर्दन अथवा  गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपके परिवार के कुछ सदस्यों (विशेषकर पिताका स्वास्थ्य आपके लिए गंभीर चिंता का कारण हो सकता है।

सिंह- आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपकी कुछ चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाइयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी।

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com