16 सितम्बर 2020 राशिफल :- जाने अपना आज का दिन कैसा होगा

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 16 सितंबर का राशिफल।

16 सितंबर का राशिफल –

1- मेष राशि- आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे इस वजह से आपका दिन सफल रहेगा। आज छोटा तनाव आपको घेर सकता है। इसके अलावा हो सकता है आज के दिन आपको बड़ी सफलता मिल जाए।

2- वृष राशि – आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए नया प्रस्ताव लेकर आने वाला है। इसके अलावा आज के दिन आपके इच्छित कार्य पूरे होंगे। आज धन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का निदान होगा।

3- मिथुन राशि – आज आपकी सहनशक्ति बढ़ी हुई है। ठहराव आया है। आज मानसिक, शारीरिक तौर पर चीजों का ध्‍यान रखिए। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान रखें। सब मध्‍यम है। आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा।

4- कर्क राशि – आज वाहन और अग्नि के प्रयोग में सावधानी बरतें। इसके अलावा हो सकता है कि आपको चोट या दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। आज आप मानसिक रूप से निर्बल महसूस करेंगे।

5- सिंह राशि  आज पहले से अच्‍छी स्थिति है। अपने अंदर जो उर्जा आई है उसका सही समय पर उपयोग करिएगा। आज अभी इसका इस्तेमाल नुकसान देगा। अभी केवल प्‍लानिंग करें। बाकी समय भी अच्छा है।

6- कन्या राशि – आज संस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। इसके अलावा पूजा-पाठ के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आज आपके अंदर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता रहेगी।

7- तुला राशि – आज आर्थिक रूप से बेहतर होंगे। बस मन पर काबू रखें। अपने इमोशन पर काबू रखें। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है। काफी सालों बाद आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी और सब अच्छा होगा।

8- वृश्चिक राशि – आज धार्मिक बने रहेंगे। धर्म-कर्म की क्रिया आपको मजबूत बनाएगी। आज भाग्‍यवश कोई काम भी बनेगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य ठीक हो रहा है। व्‍यवसाय जैसा था वैसा ही है।

9- धनु राशि – आज किसी संबंध को लेकर मन में हताशा या विश्वासघात जैसा भाव आएगा। इसके अलावा कोई बात आपके मन को कष्ट दे सकती है। आज शाम का समय आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा।

10- मकर राशि – आज घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा बहुत दिनों से किसी शुभ समाचार का इंतज़ार कर रहे थे तो आज के दिन मिल सकती है।

11- कुंभ राशि – आज जीवनसाथी के साथ अच्‍छा सा कुछ होने वाला है। चली आ रही तकरार दूर होगी। कुछ अच्‍छा हो सकता है। आज व्‍यवसायिक क्षेत्र में कुछ आश्‍वासन मिल सकता है। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब अच्‍छा है।

12- मीन राशि – आज आपको कोई प्रस्ताव मिल सकता है। इसके अलावा कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com