14 नवंबर 2019 आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी

मेष राशि-  मान सम्मान की वृद्धि होगी, मानसिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग हैं। जिस तरह का भी कार्य संपन्न करना चाहें परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं लाभ उठाएं.

वृषभ राशि- अत्यधिक यात्रा और भागदौड़ में अधिक व्यय होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है

मिथुन राशि-  उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। मध्य में भागदौड़ और अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी किंतु अंत और भी बेहतरीन रहेगा कोई भी नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहे तो सप्ताह के अंत में अच्छे मुहूर्त में करें। 14 तारीख कुछ अशुभ।

कर्क राशि- आरंभ में नए लोगों से मुलाकात का दूरगामी परिणाम निकलेगा। मध्य पद और गरिमा के लिए वृद्धि कारक सिद्ध होगा, यदि विद्यार्थी हैं तो पढाई में रूचि बढ़ेगी।

सिंह राशि- कोई भी दिन अशुभ नहीं है अतः व्यापार आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। यदि आप नई सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हैं तो ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि-  साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी वाकचातुर्यता से बड़े से बड़ा कार्य आसानी से कर लेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, षडयंत्र का शिकार होने से बचे।

तुला राशि-  विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। मध्य स्वास्थ्य के प्रति विपरीत है किंतु अंत यात्रा देशाटन का लाभ और शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता दिलाने वाला है। 14 तारीख को मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक राशि- इस अवधि में कर्ज के लेन-देन से बचें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मध्य व्यापार में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति के अवसर लाएगा। इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतने का है। 17 तारीख अशुभ है।

धनु राशि-  संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। रोमांस  के मामलों में समय नष्ट ना करें अपने कार्य पर ध्यान दें। मध्य में कुछ तनाव रह सकता है किंतु ज्यादा समय तक नहीं रहेगा।

मकर राशि – कर्ज के लेन-देन से बचें। नेत्र विकार से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। किसी कष्टकारक यात्रा और अधिक खर्च से मन अशांत हो सकता है फिर भी 11 तारीख को अधिक सावधान रहें।

कुंभ राशि-  निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ अशांति रह सकती है। यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान चोरी होने से बचाएं, सप्ताह का अंत रोजगार की दृष्टि से नौकरी में उन्नति और नए अनुबंध के संयोग बनाएगा

मीन राशि- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, इन सब के बावजूद रुका हुआ धन आने के संकेत, मध्य में मकान वाहन के क्रय का भी योग है, लिए गए निर्णय लाभदायक। सप्ताह का अंत कुछ तनाव कारक हो सकता है पर घबराए नहीं ये ज्यादा समय तक नहीं रहेगा।

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com