12 अक्टूबर 2019 का राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। शरीर में थकावट का एहसास होगा। अनावश्यक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से उदास हो सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मेहनत वाले कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफल— जो लोग अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर चाह रहे थे, उनके लिये समय ख़ासतौर पर जबरदस्त शुभ रहने वाला है। मन की इच्छायें पूरी हो सकती हैं। भूमिगत खदानों और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए फायदेमन्द दिन रहेगा। नये निवेश में सावधानी बरतें। मित्रों से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल— आज कार्यों में व्यवस्तता जबरदस्त रहेगी। जीवनसाथी के साथ गहन विमर्श कर सकते हैं। परिवार में कलह शान्त हो सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग मजबूत बने हुये हैं। पिता के साथ लम्बी बातजीत हो सकती है।

कर्क राशिफल— सामाजिक और व्यवसायिक जीवन में आपका कद बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से दिक्कत हो सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। यात्रा अनुकूल नहीं रहेगी।

सिंह राशिफल— शिक्षा में बाधा आ सकती है। प्रेमी जनों के साथ कहासुनी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में मेलजोल बनाये रखें।

कन्या राशिफल— पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए सार्थक कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में वांछित परिणाम प्राप्त करके प्रसन्न रहेंगे। भूमि और भवन में धन निवेश करने की योजना बन सकती है। आपकी योग्यताओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहने वाला है।

तुला राशिफल— आज आपके लिये सफलता और चुनौतियों से भरपुर दिन रहने वाला है। आपकी लोग तारीफ़ कर सकते हैं। शत्रुओं की पराजय होगी। कुछ मेहमान घर आ सकते हैं। नये कार्य शुरू करने में शुरू में थोड़ी कठिनाई तो होगी, पर परिणाम अच्छे होने से सन्तुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल— आज मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। बीते दिनों से चली आ रही उद्विग्नता समाप्त होगी। घर वालों के साथ आज मूवी देखने जा सकते हैं। युवाओं के जीवन में नये प्रेम की शुरुआत हो सकती है। धन लाभ होने के योग प्रबल हैं।

धनु राशिफल— कई तरह की परेशानियाँ आपके सामने आ सकती हैं। दफ्तर में कार्य की रफ्तार धीमी रहेगी। घर में खर्चे बढ़ सकते हैं। आपने गम्भीरता की कमी रहेगी, जिसके कारण अपनी कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त कर सकते हैं। असन्तुष्टता का भाव त्यागें और सिर्फ काम पर ध्यान दें।

मकर राशिफल— ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आसानी से कठिन काम भी पूरा कर पायेंगे। किसी पर्यटक स्थल में घूमने जा सकते हैं। घुटनों में दर्द बढ़ सकता है। कहीं दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं। अति आत्मविश्वास आप पर भारी पड़ सकता है, इसलिए जोश में होश न खोयें। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

कुम्भ राशिफल— आज बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे।

मीन राशिफल— आज आपको मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। लेकिन आलस्य के वशीभूत हो अच्छे मौके चूक सकते हैं। पुरानी उलझनों से मुक्त होने से मन शान्त होगा। आध्यात्मिकता में रूचि जागृत होगी। इस समय मेहनत करने का समय है, इसलिए समय व्यर्थ गंवाने से बचे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com