11 जनवरी 2019 आज भाग्य आपके साथ खड़ा होगा

मेष

आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। परिवार वालों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भावना बढ़ेगी। माता से सुख मिलेगा और परिवार में ज्यादा समय लगाएंगे। आपके ऑफिस में आपको किसी काम से बाहर भेजा जा सकता है जिसमें आपकी इच्छा नहीं होगी। फिर भी मन मार कर आपको एक काम करना पड़ सकता है। दोस्तों का साथ देगा और उनके साथ आज की शाम बताएंगे जिससे मन खुश हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और अधिक प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए शुभ रहेगा। आज की गई यात्रा आपको सुख देगी परिवार के लोगों का सहयोग आपके मन को जीत लेगा, हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा जिससे जीवन साथी आपसे कुछ उखड़ा हुआ रह सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे संबंधों पर असर पड़ सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे जो आप की मेहनत का नतीजा होंगे।

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। धन प्राप्ति होगी और अपनों का सहयोग मिलेगा, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। आपका सितारा प्रबल रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है और उनके ऊपर कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

कर्क

आज आप मानसिक रूप से थोड़े भावुक रहेंगे, लेकिन हर काम में पूरी इच्छाशक्ति से जुड़ेंगे। विरोधियों से समस्या हो सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आपके जीवन साथी से आपको कोई नई बात जानने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा और संतान के प्रति ज्यादा सोच विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी।

सिंह 

आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर भी हो सकता है। सर्दी खांसी की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा अंतरंग संबंध बनेंगे। इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कामों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आप का रुतबा बढ़ेगा।
कन्या
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी जिससे आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में बॉस की अनुकंपा रहेगी और वह आपसे खुश रहेगा जिससे आपका दिन बेहतर जाएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। आपके अंदर चुनौतियों से लड़ने का माद्दा होगा और भाग्य को अपने हक में मोड़ पाएंगे। विरोधियों की चाल से सावधान रहें, इससे आपको उन पर जीत मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।
तुला 
आपके लिए कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे जिससे काम में सफलता मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, परिवार में भी आपको सुख मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपसे काम बनेंगे। लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। यात्रा पर जाने की संभावना हो तो उसे टाल दें, बेहतर होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आपका प्रिय आपके गुण गाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक
आज भाग्य आपके साथ खड़ा होगा इसलिए हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशी की लहर दौड़ की जिससे आप भी खुश होंगे। आज सुख-सुविधाओं में ज्यादा मन लगाएंगे। किसी से प्यार करते हैं तो आज प्रपोज करे तो सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद खुशी का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सजग रहना होगा।
धनु
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। जल संबंधित परेशानी आपको कष्ट देंगी। पीने का पानी स्वच्छ हो तो बेहतर रहेगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। विरोधी प्रबल होंगे। हालांकि आपको आपके ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे और आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे। प्रेम जीवन में दिनमान कमजोर रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
मकर 
आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आप दोनों के बीच बॉन्ड मजबूत होगा आमदनी आप की बढ़ती रहेगी जिससे आपके विरोधी भी कमजोर पड़ेंगे और आपको समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है। आप अपने प्रिय के साथ जीवन के नए विषयों की चर्चा करेंगे और रिश्ते में आगे बढ़ना पसंद करेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा और आपको प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ होगा। आप जो काम करते हैं। आज के दिन उसमें सफलता मिलेगी।
कुम्भ
आज का सितारा खर्चों में बढ़ोतरी दिखा रहा है। आपको कार्य में सफलता तभी मिलेगी, जब आप मेहनत ज्यादा करेंगे। कठोर परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा रहेगा और परिवार वालों का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। इससे कामों में सफलता मिलेगी।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपके प्रति मन से समर्पित होगा और आपको प्यार जता आएगा जिससे आप फूले नहीं समाएंगे। भाग्य का भी आज सितारा बुलंदियों पर होगा, जिससे आपके कामों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं चली आ रही थी तो उनसे मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक जीवन में व्यस्तता के चलते आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सुख सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे जिससे खर्चे थोड़े बड़े रहेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com