10 सितम्बर 2019 का राशिफल, जानिये किन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा ख़ास…

मेष राशिफल— आय के नये स्तोत्र बनेंगे। आज ऊंचे ओहदे पर बैठे हुए लोगों के साथ मीटिंग्स में भाग लेंगे। जॉब में प्रमोशन की सम्भावनाएँ बन रही हैं। बॉस आपके गुणवत्तापूर्ण कार्य की प्रशंसा कर सकते हैं। घर में सौहाद्रपूर्ण माहौल रहेगा।

वृषभ राशिफल— आज पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहेंगे। ऑफिस में पूरे मन से काम करेंगे। आशानुकूल सफलता मिलने से मन सन्तुष्ट रहेगा। कार्य को लेकर विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। शत्रु और विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं किन्तु सफल नहीं होंगे।

मिथुन राशिफल— आज गूढ़ अध्ययन में समय बितायेंगे। लेकिन यह समय आपकी योग्यताओं की परीक्षा ले रहा है। इसलिए अपने कार्य पर विशेष ध्यान देने की कोशिश करें। आज कोई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम न करें। आज चीजें कहीं रखकर भूल सकते हैं।

कर्क राशिफल— आज भाग्य आपके साथ रहने वाला है। जीवनसाथी बड़ी ही गम्भीरता से आपकी समस्याओं का निराकरण कर देगा। भौतिक सुखों में वृध्दि होगी। आज घरवालों की खुशी के लिए काफी पैसे खर्च कर सकते हैं। फालतू बातों में अपना समय बर्बाद न करें।

सिंह राशिफल— मुकदमेबाजी में आपकी विजय हो सकती है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सिविल इंजीनियर्स को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखदायी रहेगा।

कन्या राशिफल— आज आपके कार्य में बड़े इन्वेस्टर्स रूचि दिखा सकते हैं। नये प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। आज किये गए कार्य भविष्य में अच्छी सफलता का कारण बनेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

तुला राशिफल— अपने प्लान को फ़िलहाल खुद तक ही सीमित रखें। सामाजिक जीवन में अपयश झेलना पड़ सकता है। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। यदि बहुत आवश्यकत न हो तो दूर स्थान की यात्रा स्थगित करने में हित है।

वृश्चिक राशिफल— जल्दबाजी में लिये गये फैसले दुःख का कारण बन सकते हैं। अड़ियल रवैया न अपनायें। आज कई तरह की योजनाओं पर काम करेंगे। आपके शुभचिन्तक आपकी काफी सहायता करेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशिफल— कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थितियाँ पैदा हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में ज्यादा प्रयोग न करें। अपने खर्चों में लगाम लगायें। शेयर मार्केट में आज फायदे की सम्भावना अपेक्षित रूप से कम रहेगी। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम मिलेगा।

मकर राशिफल—  आज आपका व्यक्तित्व काफी उदार रहेगा। लोगों की खूब मदद करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिलने के आसार हैं। व्यापारियों के लिए आज नये काम शुरू करने के लिये बेहतर दिन है। उच्च शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— लोग ईर्ष्यावश आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। बीमारियों में धन खर्च हो सकता है। आज नये कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। लोगों पर आँख-मूंदकर भरोसा न करें। आज उधार देने से भी बचें।

मीन राशिफल— सभी कार्य समय से पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लम्बे समय से पेन्डिंग कार्य आज पूरे हो जायेंगे। सन्तान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com