10 वीं की छात्रा हुई गर्भवती तो प्रेमी छोड़कर भागा ….?

images (2)समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। दरअसल इस लड़की का प्रेमी बुलबुल महतो पहले से ही शादीशुदा था और वह लड़की को शादी का झांसा देता रहता। मगर जब उसे जानकारी मिली कि लड़की गर्भवती हो गई है तो वह उसे छोड़कर भाग निकला। लड़की जैसे तैसे अपने घर पहुंची। इस मामले में पीडि़ता ने अपने परिजन की मदद से आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलबुल महतो पहले से ही शादीशुदा है। मगर उसने कक्षा 10 वीं की छात्रा का लगातार यौन शोषण किया। दरअसल लड़की बुलबुल से प्यार करती थी और बुलबुल महतो ने भी उसे प्रेम और शादी की बात कही थी।

दरअसल यह लड़की अपने आखिरी प्रश्नपत्र के बाद बुलबुल महतो के साथ चली गई। जब बुलबुल महतो को जानकारी मिली कि लड़की गर्भवती है तो वह उसे करनाल में छोड़कर चला गया। इसके बाद लड़की जैसे – तैसे अपने घर पहुंची। इस मामले में लड़की के पिता ने अंगार घाट पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com