1 लाख रुपए खर्च कर महिला ने खुद से रचा ली शादी, पहनाई अंगूठी और किया किस

दुनियाभर में कई तरह के मामले ऐसे सामने आते हैं जिन्हे जानने के बाद हैरानी होती है। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जो सभी को हैरान कर रहा है। इस मामले को अमेरिका के अटलांटा का बताया जा रहा है। यहाँ एक लड़की ने खुद से ही शादी कर ली है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के अटलांटा की रहने वाली Meg की। इन्होने खुद से ही शादी करने का फैसला लिया है। जी हाँ और इन्होने अपनी ही वेडिंग सेरेमनी भी अरेंज की।

सुनकर झटका लग गया होगा ना आपको लेकिन यह सच है। जी दरअसल महिला ने अपनी इस सेरेमनी में 1000 यूरो (1.02 लाख रुपये) खर्च किये हैं। खबरों के मुताबिक पहले वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ हैलोवीन 2020 में शादी करने वाली थी, लेकिन उसके बाद उसने अपना इरादा बदल लिया और खुद से शादी कर ली। मेग 35 साल की हैं और उन्होंने खुद से ही शादी कर ली है। अपनी शादी में मेग ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी बुलाया।

केवल इतना ही नहीं, मेग ने अपनी इस शादी में रिंग भी पहनी और केक भी काटा। इस दौरान उन्होंने अपने सामने एक शीशा रखा, इसमें खुद को देखा और खुद को रिंग पहनाई। उसके बाद मेग ने अपने आपको किस किया। इस बारे में मेग का कहना है, ‘खुद से शादी करना लोगों से बहुत आगे बढ़ जाना है और उन्हें ये बताना है कि चीजों को एक अलग एंगल से देखने की जरूरत है। मैं सिर्फ अपनी खुशी के बारे में सोच रही हूं।’ वैसे मेग के बारे में जिसे भी पता चल रहा है वह हैरान हुआ जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com