मेष:- आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है।
वृष:- आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा।
कर्क:-आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है।
सिंह:- आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
कन्या:- शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी।
गुलदस्ते में लगे सूखे फूल बन सकते है धन के नुकसान का कारण
तुला:-आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा।
वृश्चिक:-परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे।
धनु:-पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें।
मकर:- आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन-लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी।
कुम्भ:- आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन:- आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। धैर्य रखें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal