05 सितम्बर दिन मंगलवार का राशिफल, जानिए आज कैसा होगा आपका दिन

05 सितम्बर दिन मंगलवार का राशिफल, जानिए आज कैसा होगा आपका दिन

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
 मेष:- आज आप को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा ।गुरुजनों से सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है। आर्थिक लाभ मिलेगा पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।05 सितम्बर दिन मंगलवार  का राशिफल, जानिए आज कैसा होगा आपका दिन

शुभ रंग:- पीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।आपके आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ दोगुनी होगीं।

सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- कत्थई।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
 मिथुन:- आज आपको महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा।वाहन से सुखप्राप्ति।धनलाभ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य में संलग्नता बढेगी।

सुझाव:- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
 कर्क:-आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की संभावना है।बुद्धि के सदुपयोग से धनलाभ होगा। पारिवारिक एकजुटता से सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आकस्मिक लाभ मिल सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। शत्रुओं से हानि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको पराक्रम से धनप्राप्ति।बुद्धि व वाणी के उपयोग से सुख।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:-आज आप किसी विकलांग का सहयोग कीजिए आपका मंगल होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आपके परिवार में विघटन की स्थितियां आ सकती हैं।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।सन्तान की चिंता बढ़ सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ होगा।

सुझाव:- आज आप काली गाय को मिष्ठान्न दीजिये लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपका मन पूजा पाठ युक्त रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यवसायिक कार्यों में हानि की संभावना। घर अथवा मकान के कार्यों में अभी हाथ न लगावें। बन्धुओं से पीड़ा की संभावना है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को केशर युक्त तिलक लगावे मंगल होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज रचनात्मक कार्यों मे आपका मन लगेगा।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।व्यवसाय या नौकरी में भागदौड़ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पत्नी से मन मुटाव की संम्भावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप हल्दीयुक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – नीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपके सोचे हुए कार्य सफल होंगे।नौकरी व आय की दृष्टि में सुधार होगा।पारिवारिक मत भेद हो सकता है। व्यवहार को औरों के लिए कोमल बनावें । मुकदमे में आज सफलता मिल सकती है।

सुझाव:- आज आप अपने मंदिर में तिल का तेल युक्त दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग- धानी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।व्यापार में प्रगति होगी।आर्थिक लाभ से मन प्रशन्न रहेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप पंचगव्य का पान करें आपका शुभ होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शत्रु पक्ष पराजित होंगे।रुके कार्यों में प्रगति होगी। सन्तान पक्ष से यश मिलेगा। आध्यात्मिक शक्तियों की कृपा मिलेगी।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करें मंगल होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com