हाथरस दुष्कर्म की घटना बर्बरता है ये सब कब रुकेगा: अभिनेता अक्षय कुमार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता कई दिनों से दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थी, जहां आज उसने दम तोड़ दिया।

घटना में लड़की के साथ जितनी दरिंदगी की गई उसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। पीड़िता की मौत के बाद लोग तो दुख ज़ाहिर कर ही रहे हैं वहीं कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है और दुष्कर्मियों को पब्लिक में गोली मार देने की सलाह दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कंगना रनोट, रिच्चा चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस मामले पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है।

स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हाथरस के घिनौने, दिल को दहला देने वाले सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता.. एक और निर्भया ने आज सुबह दम तोड़ दिया.. हमारी हैवानियत का कोई अंत नहीं है। हम एक बीमार अमानवीय समाज बन चुके हैं।। शर्मनाक. दुःखद।

रिचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर ‘दलित’ शब्द के इस्तेमाल ने आपको दुष्कर्म की बर्बरता और क्रूरता से ज्यादा चोट पहुंचाई है तो फिर यह परेशानी है आपको क्या लगता है? हमें एक साथ आवाज उठानी होगी’।

वहीं कंगना रनोट ने तो अपने ट्वीट में दुष्कर्मियों को पब्लिक में गोली मार देने की सलाह दी है, और लिखा है कि आज देश के लिए बहुत शर्मनाक दिन है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘गुस्स और फ्रस्टेटेड! हाथरस दुष्कर्म की घटना बर्बरता है। ये सब कब रुकेगा। दोषियों को फांसी पर चढ़ा दो। अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज़ उठाओ, हम कम से कम अतना तो कर ही सकते हैं’।

आपको बता दें कि ये घटना 14 सिंतबर की है जब हाथरस में एक दलित युवती के साथ दरिंदगी की गई। यहां एक 19 वर्ष की लड़की के साथ आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया, उसके साथ मारपीट कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, इसके बाद हैवानों ने लड़की की जीभ भी काट दी और अधमरी हालत में सड़क पर छोड़ दिया।

पीड़िता को आनन-फानन में पहले अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी। हालत बिगड़ती देख फिर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां आज पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com