हाई ब्लड प्रेशर में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन को शरीर के लिए सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाइपरटेंशन एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो कई अन्य रोगों के खतरे को बढ़ा देती है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है, अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रह जाए तो कई तरह के हृदय रोगों का कारण बन सकती है। कई लोगों में वर्षों तक हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर नहीं आते हैं। समय रहते इसका निदान और उपचार आवश्यक होता है, वरना यह कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए। आहार संबंधी बदलाव इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना है, इससे ज्यादा क्या नहीं खाना चाहिए, महत्वपूर्ण है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में किन चीजों का सेवन स्थिति को बिगाड़ सकती है?

सोडियम की मात्रा कम करें
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहने के लिए सभी लोगों को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें सोडियम की मात्रा कम हो। भोजन में नमक का इस्तेमाल कम करें। हम में से अधिकांश लोग प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम (करीब दो चम्मच) नमक का सेवन करते हैं, इस बीमारी वाले लोगों को इसकी मात्रा घटाकर 1,500 मिलीग्राम तक कर देनी चाहिए। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, नमकीन चिप्स, ब्रेड, पिज्जा आदि का सेवन कम करना चाहिए।

न पिएं शराब
शराब का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को बढ़ा सकता है। दिन में तीन से अधिक ड्रिंक लेने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब में कैलोरी अधिक होती है जो अप्रत्याशित रूप में वजन बढ़ा सकती है। वजन बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा और अधिक हो जाता है। इसके अलावा शराब में मौजूद कुछ रसायन और यौगिक, हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं से भी रिएक्शन कर सकते हैं जिससे गंभीर खतरा हो सकता है।

रेड मीट कम खाएं
रेड मीट वैसे तो कई प्रकार के विटामिन और खनिजों से युक्त होते हैं जिनका संतुलित आहार में महत्वपूर्ण योगदान होता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन रक्तचाप की समस्या को गंभीर बना सकता है। इसके साथ ऐसे रोगियों को वसायुक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन कम करना चाहिए। फुल क्रीम मिल्क, मक्खन आदि में फैट अधिक होता है, इनके ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए। 

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए आवश्यक बातें-
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को आहार बेहद संतुलित रखने की आवश्यकता होती है।
फल और सब्जियां अधिक खाएं।
डेयरी खाद्य पदार्थ चुनते समय कम वसा वाले विकल्पों का चयन करें।
संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
साबुत अनाज, मछली, मुर्गी और नट्स का सेवन अधिक करना चाहिए।
सोडियम, मिठाई, मीठा पेय और रेड मीट का सेवन कम से कम करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com