हडकंप: नक्सलियों ने झारखंड वन विभाग की 12 इमारतों को बम से उड़ाया

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने झारखंड वन विभाग की 12 इमारतों को उड़ा दिया।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हथियारबंद माओवादियों का एक समूह शनिवार की रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में विभाग की इमारतों में घुस आया था।

महाथा ने बताया कि नक्सलियों ने सभी कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा। नक्सलियों ने कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और पुलिस को जानकारी देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद नक्सलियों ने एक के बाद सभी इमारतों को आईईडी का इस्तेमाल कर उड़ा दिया।

महाथा ने कहा, कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि माओवादियों ने मार्ग तैयार करने के लिए कुछ पेड़ भी गिराए थे, इसका इस्तेमाल वे संभवत: सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए किया करते थे।

जंगल में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे ज्यादा जानकारी आगे की जांच के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com