लखनऊ: सुहागरात हर किसी के लिए बेहद खास होती है। एक ऐसी रात जब दो जिस्म एक होते हैं, एक ऐसी रात जब दो दिल एक होते हैं। पर शादी की पहली रात कोई पत्नी ऐसा भी कर सकती है, ये जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। कानपुर सरोजनी नगर में गुरुवार को शादी की पहली रात दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गई। सुबह जब पति की नींद खुली तो नवविवाहिता कमरे से गायब मिली। तभी उसकी नजर कमरे में बिखरे सामान पर पड़ी। जब उसे पूरा मामला पता चला तो होश उड़ गए। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुहागरात बनी यादगार
इंस्पेक्टर नजीराबाद के मुताबिक श्याम बाबू यादव होजरी के कारखाना में काम करते हैं। 22 फरवरी को देवरिया के भटनी में उनकी शादी अर्चना यादव से हुई थी। शादी के बाद 23 फरवरी की शाम पूरा परिवार वापस कानपुर लौट आया था। इस बीच मौका देखकर देर रात अर्चना घर में रखे करीब ढाई लाख रुपए के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। सुबह करीब छह बजे जब श्याम बाबू की नींद खुली तो उसने अर्चना की खोजबीन शुरू की। देखा तो अलमारी व बक्सा आदि खुला पड़ा था। अलमारी में रखे गहने देखे तो सबका माथा ठनक गया। अर्चना की इस हरकत से पूरा परिवार सन्न रह गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal