सावन के महीने में गलती से भी नहीं करना चाहिए ये काम वरना लगेगा पाप

सावन का महीना बहुत अहम होता है और यह महीना इस बार 25 जुलाई से शुरू होने जा राहा है। आपको हम यह भी बता दें कि सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने से सभी काम बन जाते है। इस महीने में भोले भक्त शिव को प्रसन्न करने के लिए पूरे महीने कोशिश करते रहते हैं। वैसे इस महीने में कुछ खास कार्य शुभ माने जाते हैं लेकिन कुछ कार्य करने की मनाही है। आज हम ज्योतिष के अनुसार आपको बताने जा रहे हैं कौन से काम करें और कौन से नहीं।

सावन में क्या करना चाहिए- सावन के महीने में हर दिन भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए। वहीं अगर आप हर दिन जल अर्पित नहीं कर पा रहे हैं तो सावन के हर सोमवार को मंदिर जाकर भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाएं, पुष्प अर्पित करें और उन्हें जल चढ़ाएं। ध्यान रहे सावन के महीने में खान-पान सही रहना चाहिए। हल्का भोजन करें और मांस-मटन न खाए। इसके अलावा सावन के महीने में घर को साफ-सुथरा रखें। इसके अलावा इस महीने में अपने घर में सुगंधित धूप जरूर जलाएं। कहा जाता है सावन के महीने में दिन में एक बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इसी के साथ जो लोग किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान हैं, वो सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे आप निरोग और स्वस्थ रहेंगे। 

सावन में क्या नहीं करना चाहिए​- कहा जाता है सावन के महीने में मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी के साथ इस महीने में झूठ नहीं कहना चाहिए। वैसे तो भोले शंकर छोटी सी पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन जो लोग झूठ बोलते हैं उनसे भगवान नाराज रहते हैं। इस महीने में बड़े-बुजुर्गों का अनादर करने से बचें। घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें। क्रोध न करें और व्रत को अधूरा ना छोड़ें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com