शुलभ तरीके से घर में करवाएं रामायण का पाठ, मंदिर में लाएं शिव जी का परिवार

शुलभ तरीके से घर में करवाएं रामायण का पाठ, मंदिर में लाएं शिव जी का परिवार

त्योहारों का मौसम आ रहा है और ऐसे में घर या प्रतिष्ठान में त्योहारों के स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे और खुशियों के साथ त्योहारों का आगमन हो इसके लिए वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

घर में अखंड रामायण का पाठ कराएं। गृहस्थ जीवन में सुख शांति के लिए घर के मंदिर में शिव परिवार का चित्र लगाएं। रोगों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव का त्रिशूल वाला चित्र घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी रोगों को दूर करता है। अगर आत्मविश्वास में कमी है तो भगवान शिव के नीलकंठ रूप के चित्र को घर के ईशान कोण में लगाएं। जिस घर में अच्छे मन से पूजा होती है वहां सुख शांति सदैव बनी रहती है। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, इस पौधे से होकर आने वाली हवा सकारात्मकता लाती है। तुलसी के पौधे में प्रतिदिन जल चढ़ाएं। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं। तुलसी के पत्ते को एकादशी, रविवार और मंगलवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। घर के हॉल में या जहां आप बैठते हैं वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाना चाहिए। अमावस्या के दिन घर की सफ़ाई का नियम बनाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। घर के अंदर प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे न रखें। रसोईघर में रात में जूठे बर्तन न रखें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com