शासकीय कार्य संस्कृति के स्तर में आई गिरावट: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में प्रदेश के गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लखनऊ के गन्ना संस्थान ऑडिटोरियम में इस अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई देने के साथ ही अपने काम को ईमानदारी से अंजाम देने की सीख दी। इस अवसर पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के साथ प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी नौजवान के लिए कोई नौकरी मिलना स्वर्णिम क्षण होता है। उस समय भी वह कल्पना ही नहीं कर पाता जब अपने पैरों पर खड़ा हो एक नए जीवन में वो प्रवेश करता है। उन्होंने कहा कि आज 851 लोगों के सामने यह क्षण आया है। इस प्रवेश के साथ हमें अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वाह करना होगा। जब हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं करते तो अपने कार्य और अपने से विश्वासघात करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्य कोई छोटा बड़ा नही होता हमारी सोच उसे बड़ा छोटा बनाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शासकीय कार्यों में गिरावट आई है। इससे सरकार की कार्य संस्कृति और साख पर सवाल उठने लगे हैं। सारे प्रयास सेवा में आने तक के ही होते हैं। इसमें आने के बाद लोग अपना फर्ज भूल जाते हैं। इस प्रवृति को बदले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षक न केवल अपने जीवन में खुशहाली लाएंगे बल्कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के किसानों को भी समृद्ध करेंगे। जिससे देश का भविष्य भी उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि आज 851 नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पद प्रदान किया जा रहा है। 851 में से 80 बालिकाएं भी शामिल हैं। इस अवसर पर सभी को ह्रदय से बधाई देता हूं।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ व मंत्री सुरेश राणा के साथ प्रमुख सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com