वृषभ राशि वालों के लिए रहेगा आज का दिन बहुत शुभ, बन सकता है संतान प्राप्ति का योग

मेष राशि :- मानसिक अशांति के बावजूद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, कार्य—व्यापार में उन्नति, शिक्षा प्रतियोगिता में सफ़लता। 

वृषभ राशि :- धार्मिक यात्रा, देशाटन का पूरा लाभ उठाएं, संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी बेहतरीन योग।

मिथुन राशि :- थोड़ा अशांति लेकिन राजसत्ता का पूरा सुख मिलेगा। यदि सरकारी नौकरी में आवेदन करना चाहें तो दिन बेहतरीन।
 
कर्क राशि :- शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति, रोमांस के लिए दिन अच्छा, लेकिन ज़्यादा समय बिताएंगे तो झगड़ा भी होगा। 

सिंह राशि :- आपकी सौम्यता और उदारता को लोग कमज़ोरी समझेंगे, सावधान रहें। बोलते समय बिल्कुल कूटनीति का प्रयोग करें, ऑफ़िस में शांत रहें।

कन्या राशि :- ग्रह-गोचर भाग्य उन्नति का संकेत दे रहा है, विदेश यात्रा का योग भी है, यदि कोई स्थान परिवर्तन भी चाहें तो बॉस से सिफ़ारिश करें, काम बन जाएगा। 

तुला राशि:- आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे लेकिन आज कुछ चोरी हो सकता है आपका समान। घर में भी हैं तो घर को बचा के रखें आज, सावधान रहें। 

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक ऊर्जा के कारण आप ज़्यादा बोल जाएंगे, भाइयों से भी मनमुटाव न पैदा होने दें, कोर्ट-कचहरी के मामले घर ही निपटाएं तो बेहतर रहेगा।

धनु राशि :- याद रखें, अपनी बातें गुप्त रखेंगे तो सफ़ल रहेंगे, नहीं तो लोग आपका आज मज़ाक उड़ाने वाले हैं, सावधान रहें। 

मकर राशि :- किसी भी तरह का यदि आपका पैसा रुका हुआ है तो आज मिलने वाला है, थोड़ा सख्ती से मांगेंगे तो मिल जाएगा, रुका हुआ कार्य भी बनेगा, ग्रह-गोचर आपके पक्ष में, बिल्कुल आनंद लें। 

कुंभ राशि :- गोचर-ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल, मकान-वाहन के क्रय का योग, लेकिन वाहन भी सावधानी से चलाएंं।   

मीन राशि :- आज परिश्रम ज़्यादा होगा, उसका फल थोड़ा-सा कम मिलेगा। बिल्कुल हताश न हों, शाम तक परिस्थियां आपके पक्ष में होंगी। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com