रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार मध्य रात्रि के बाद से देना पड़ेगा अधिक किराया….

रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार मध्य रात्रि के बाद से अधिक किराया देना पड़ेगा। राज्‍य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में तय हुए किराया बढ़ोतरी की दरों पर मुहर लगा दी है। अब मैदान में 18 और पहाड़ में 8 पैसे प्रति किमी का इजाफा हो जाएगा। शनिवार मध्य रात्रि से नई दरों से ही भुगतान करना होगा।

अब प्रति किलोमीटर अधिक पैसे भुगतान करना होगा

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर अधिक पैसे भुगतान करना होगा। नई दर लागू होते ही अब तक जहां मैदानी क्षेत्रों के लिए यात्रियों से प्रति किमी एक रुपये 08 पैसे की दर से किराया लिया जाता था वहीं अब 1 रुपये 26 पैसे लिए जाएंगे। पहाड़ों पर जहां प्रति किमी 1 रुपये 72 पैसा लिया जा रहा है वह बढ़कर 1 रुपये 80 पैसा कर दिया जाएगा।

टिकट की अनुमानित दरें

स्थान        किमी      अभी        बढऩे के बाद

दिल्ली       280      365           415

लखनऊ     386     425           486

कानपुर      384     415           476

देहरादून     334     375           435

हरिद्वार     271     300           341

चंड़ीगढ़      498     545           626

आगरा       360     400           460

हिसार        462     520           600

जयपुर       578     620           720

अल्मोड़ा     100     165           173

नैनीताल     40       65             68

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com