राशिफल: जानिए 14 दिसंबर को कैसा रहेगा आप का​ दिन

राशिफल : अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर का दिन

मेष- बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

वृष – पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

मिथुन – कार्यक्षेत्र की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। परिवार की समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क – मानसिक असन्तोष रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह – धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या – धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला – क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक – परिवार के साथ यात्रा देशाटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगें।

धनु – घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर – नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।परिवार से अलग हो सकते हैं।

कुंभ – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

मीन – शैक्षिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। उच्चशिक्षा के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को कष्ट रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com