ये… है दुनिया की सबसे महंगी शराब, कीमत जानकर उतर जाएगा सारा नशा

मंदिर मस्जिद बैर सिखाती, प्रेम सिखाती मधुशाला। ये फेमस लाइने हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन के मधुशाला कविता से ली गयी हैं। आपने कभी सोचा है कि सबसे महंगी शराब की कीमत क्या होगी। हम आपको दुनिया में सबसे महंगी शराब की कीमत बताएंगे। शराब ऐसी जिसकी कीमत हजारों और लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में हैं।

शराब की कीमत इतनी है जितने में आप एक टन सोना खरीद सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ब्रांड वाली शराब के बारे में बताएंगे जो दुनिया में सबसे महंगी शराब है इनकी कीमत सुनकर अच्छे-अच्छे का नशा उतर जाएगा।

वोदका- मशहूर डिजाइनर लियोन वेरेस ने इसकी खास बोतल को डिजाइन किया है। वोदका दुनिया की सबसे महंगी शराब है। इसकी एक बोतल की कीमत 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।  इसकी बोतल पर ही 3000 हीरे जड़े होते हैं।

रेड वाइन- स्क्रीमिंग ईगल कार्बनेट-1992 दुनिया की सबसे महंगी रेड वाइन है। इसकी एक बोतल की कीमत 3.2 करोड़ रुपए है।

रम- इसकी एक बोतल की कीमत 35 लाख रुपए है। जे वेरी एंड नेफ्यू दुनिया की सबसे महंगी रम है। दुनिया में अब सिर्फ इसकी 4 बोतलें ही बची हैं।

स्कॉच-व्हिस्की- 64 साल पुरानी मैक्कलन सिंगल मॉल्ट दुनिया की सबसे महंगी स्कॉच-व्हिस्की है। इस एक बोतल की कीमत 29 लाख रुपए है।

बीयर- ब्रीयुइंग अंटार्कटिक नेल ऐल दुनिया की सबसे महंगी बीयर है। इसके एक पाइंट की कीमत करीब 1.2 लाख है।

Macallan in Lalique – इस शराब की कीमत 2,92,74,620 करोड़ रुपए है। दुनिया में ये शराब ‘व्हिस्की की मल्लिका’ कही जाती है। इसकी बोतल को हुक्के के आकार दिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com