देखें वीडियो: ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, यहां हुए एक्सीडेंट देख दहल जाएगा आपका दिल...

देखें वीडियो: ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, यहां हुए एक्सीडेंट देख दहल जाएगा आपका दिल…

नई दिल्ली – आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सड़कें बेहद खतरनाक हैं और इनपर एक्सीडेंट होते रहते हैं। इन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को अक्सर इन सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है; इसलिए आप इन खतरनाक सड़कों से गुजरते हुए कितने दिन जीवित रहते हैं ये आपके भाग्य पर निर्भर करता है।देखें वीडियो: ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, यहां हुए एक्सीडेंट देख दहल जाएगा आपका दिल...आपको बता दें कि ये सड़के इतनी खतरनाक हैं कि इन सड़कों पर हर साल लगभग 13 लाख लोग दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2011-2021 को “सड़क सुरक्षा का दशक” घोषित किया है। तो चलिए देखते हैं कितनी खतरनाक हैं ये सड़कें –

  1. गुओलियांग टनल रोड, चीन

गुओलियांग सड़क के एक ओर खाई और दूसरी ओर पहाड़ है। इस सड़क को फोटो में नहीं देखा जा सकता, लेकिन आपको बता दें कि गुओलियांग शहर के कई ग्रामीणों द्वारा इस सड़क को एक पहाड़ी पर बनाया गया था। हालांकि, इसपर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारण लोग इस सड़क से गुजरना पसंद नही करते हैं।

  1. काराकोरम हाइवे, पाकिस्तान

जिस सरकार के शासन काल में इसे बनाया गया उस सरकार ने इसे “मैत्री राजमार्ग” का नाम दिया था। काराकोरम हाइवे दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशस्त अंतर्राष्ट्रीय सड़क है। यह काराकोरम पहाड़ी रेंज में चीन और पाकिस्तान को जोड़ता है और खंजेरब पास 4,693 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस सड़क पर भूस्खलन और बाढ़ का खतरा अधिक होता है।

  1. जेम्स डाल्टन हाइवे, अलास्का

डाल्टन हाइवे अलास्का में स्थित 667 किमी की सड़क है। यह फेयरबैंक्स के उत्तर के इलियट राजमार्ग से शुरू होती है और आर्कटिक महासागर और प्रुडहे बे तेल क्षेत्रों के पास देधोरसे में समाप्त होती है। हालांकि पहली नजर में इस सड़क पर कोई खराबी नही दिखती है, लेकिन तेज हवाओं से ये सड़क छोटी छोटी चट्टानों से भरा जाती है और इसपर चलना खतरनाक हो जाता है।

  1. जलालाबाद-काबुल रोड, अफगानिस्तान

हालांकि, कई सड़कों को “सबसे खतरनाक” करार दिया गया है, लेकिन जलालाबाद से काबुल तक की 65 किलोमीटर का हाइवे वास्तव में दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क है। इन सड़कों पर आतंकवादियों का खतरा हो या न हो ये हाईवे खतरनाक है। यह सड़क संकीर्ण, घुमावदार है जो काबुल घाटी के माध्यम से 600 मीटर तक ऊबड़-खाबड़ हैं और लापरवाह अफगान ड्राइवर जो भारी-बोझ वाले ढुलाई के ट्रकों को लेकर इन रास्तों से गुजरते हैं अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

  1. नार्थ युंगस रोड, बोलिविया

बोलिविया के युंगस क्षेत्र में स्थित इस सड़क को “मौत की सड़क” के रूप में भी जाना जाता है। यह सड़क अधिक खतरनाक है, जिसे अंतर-अमेरिकी विकास बैंक ने “दुनिया का सबसे खतरनाक मार्ग” कहा है। एक अनुमान यह है कि इस सड़क पर हर साल 200 से 300 यात्रियों की मौत होती है।  इस सड़क में कई स्थानों पर क्रॉस चिह्न लगाए गये हैं जहां अक्सर वाहन खाई में गिर चुके हैं।

 देखें वीडियो –

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com