यंहा पर फ्री में मिलती हैं लडकियों की ये… चीजें

स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां महिलाओं के पीरियड के प्रोडक्ट्स मुफ्त मिलेंगे। करीब 4 साल तक चले कैंपेन के बाद महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह की जीत हुई है।

नवंबर 2020 को स्कॉटलैंड में पीरियड प्रोडक्ट फ्री करने वाले विधेयक को पारित कर दिया गया। अब स्थानीय अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि सभी जरूरतमंदों को फ्री में पीरियड प्रॉडक्ट मिले। 

कानून के तहत मासिक धर्म से जुड़े उत्पाद को सामुदायिक केंद्रों, युवा क्लबों, शौचालयों और फार्मेसियों में भी रखा जाएगा। महिलाओं और युवतियों के लिए तय जगहों पर टैम्पॉन और सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे और महिलाएं इन वस्तुओं को मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगी।

वुमेन फॉर इंडिपेंडेंस ग्रुप के मुताबिक, हर पांच में से एक महिला पीरियड प्रोडक्ट्स खरीदने को लेकर गरीबी का सामना करती है। इसकी वजह से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है. आमतौर पर ब्रिटेन में हर महीने एक महिला पीरियड प्रोडक्ट्स पर करीब 1286 रुपये खर्च करती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com