मैं रिया चक्रवर्ती का केस मुफ्त में नहीं लड़ रहा हूं : वकील सतीश मानेशिंदे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब तक कई मोड़ ले चुका है। इन दिनों इस मामले के ड्रग्स एंगल की जांच एनसीबी कर रही है। ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। वहीं रिया का केस सतीश मानेशिंदे लड़ रहे हैं। सतीश मानेशिंदे मुंबई के नामी वकीलों में से एक हैं। वह अपने केस के अलावा फीस की वजह से भी चर्चा में रहते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के मुख्य आरोपी हैं। रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की औसत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी अभी तक कोई भी फिल्म ज्यादा बड़ी हिट साबित नहीं हो पाई है।

वहीं सतीश मानेशिंदे महंगे वकीलों में से एक हैं। ऐसे में रिया सतीश मानेशिंदे जैसे महंगे वकील की मोटी फीस का कैसे भुगतान कर रही हैं, इसको लेकर अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा सुनने को मिलती है।

मीडिया के इन सवालों का अब खुद सतीश मानेशिंदे ने जवाब दिया है। सतीश मानेशिंदे ने हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के केस के अलावा रिया चक्रवर्ती द्वारा उनको दी जा रही फीस के बारे में भी बात की। सतीश मानेशिंदे ने अपनी फीस को लेकर उड़ रही अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताया है।

सतीश मानेशिंदे ने कहा, ‘पिछले कुछ वक्त से मीडिया और सोशल मीडिया पर मुझे और मेरे क्लाइंट को फीस के लिए ट्रोल किया जा रहा है। यह बेहद गैर जरूरी और गलत बात है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि मैं उनका केस मुफ्त में लड़ रहा हूं, यह बात भी सच नहीं है।

फीस का मामला मेरे और मेरे क्लाइंट के बीच की बात है और जिस तरह से मुझ पर लगातार सोशल मीडिया पर अटैक हो रहे हैं, मैं उन मीडिया हाउस को सिर्फ कहना चाहूंगा कि आप बस खुश रहिए।

बता दें कि सतीश मानेशिंदे एक मशहूर क्रिमिनल लॉयर हैं। वह बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश मानेशिंदे 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त के वकील थे और उन्होंने संजय दत्त को जमानत दिलाई थी। संजय दत्त ही नहीं मानेशिंदे सलमान खान को भी एक केस में जमानत दिला चुके हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com