मुंबई में बारिश ने मचाई आफत, BMC ने किया अलर्ट- घरों से न निकलें बाहर

मुंबई में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी है जिससे स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मंगलवार दोपहर से शुरु हुई इस बारिश का असर लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने शहर के कई हिस्सों में अत्‍याधिक जलजमाव और भारी वर्षा के बाद आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्राइवेट और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश घोषित किया है। कमिश्नर ने आदेश दिया है कि यदि आवश्‍यक कार्य न हो तो घरों से बाहर न जायें।

भेंडी बाजार, गोल मंदिर, नाना चौक, मुंबई सेंट्रल जंक्शन, बावला कंपाउंड, जेजे जंक्शन, हिंदमाता, काला चौकी, सारथी बार और वर्ली सी फेस में अत्‍याधिक जल-जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सभी इलाकों में जल की निकासी के लिए कार्य जारी है।

मुंबई के नायर अस्पताल शहर में भारी बारिश के बाद पानी भर गया है। यह एक COVID-19 अस्पताल है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई शहर में पिछले 24 घंटों में 173 मिमी बारिश हुई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com